राम मंदिर: ट्रस्ट ने भीड़ को देखते हुए रामलला के दर्शन का समय बदला, श्रद्धालु इस समय कर सकेंगे रामलला के दर्शन

Spread the love

राम मंदिर: ट्रस्ट ने भीड़ को देखते हुए रामलला के दर्शन का समय बदला, श्रद्धालु इस समय कर सकेंगे रामलला के दर्शन

22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर अब तक भगवान के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंदिर के बाहर अभी भी भक्तों की भारी संख्या मौजूद है। श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए भगवान राम के दर्शन और आरती के समय में बदलाव कर दिया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा भक्तों को आसानी से भगवान के दर्शन मिल सकें।

विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार रामलला की मंगला आरती साढ़े चार बजे और श्रृंगार आरती (उत्थान आरती) सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसके बाद भक्तों को दर्शन सुबह सात बजे से शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि भोग आरती दोपहर बारह बजे, संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे और नौ बजे रात्रि भोग कराया जायेगा। भगवान की शयन आरती रात दस बजे होगी। ट्रस्ट लगातार परिवर्तन कर लोगों के लिए भगवान का दर्शन सुलभ बना रहा है। इसके पहले मंदिर में प्रवेश द्वार की संख्या दो से बढ़ाकर छः कर दी गई थी।


Spread the love
और पढ़े  दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, छह लोग घायल
  • Related Posts

    अयोध्या- सड़क पर पड़ी मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने लौटाई

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में…


    Spread the love

    हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *