UP: सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में फहराया तिरंगा, दी शुभकामनाएं

Spread the love

UP: सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में फहराया तिरंगा, दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया। सबसे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने झंडारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तिरंगे झंडे के रंग के गुब्बारों को खुले आसमान में मुक्त किया। इस मौके पर परेड, झांकी प्रदर्शन के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग व बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अमृत काल का विशिष्ट कालखंड हमें आत्मचिंतन करने तथा महान देशभक्तों के सपने व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के नहीं आने से फरियादी मायूस
  • Related Posts

    UP- चुनाव से पहले सपा में टूट, राष्ट्रीय सचिव सहित 30 पदाधिकारी ओपी राजभर की पार्टी में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी और बुनकर मजदूर विकास समिति से जुड़े…


    Spread the love

    Airport- नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू, 15 जून को लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो टिकटों की बिक्री आज दोपहर से शुरू हो गई। पहली उड़ान 15 जून की सुबह लखनऊ से नोएडा के लिए होगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *