राममंदिर: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बाद योगी सरकार ने की ये अपील,10 दिन तक अयोध्या ना आएं, आने से पहले दे सूचना |

Spread the love

राममंदिर: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बाद योगी सरकार ने की ये अपील,10 दिन तक अयोध्या ना आएं, आने से पहले दे सूचना |

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का भारी हुजूम देखा जा रहा है। लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि मंगलवार की तरह बुधवार को अव्यवस्थाओं का आलम नहीं दिखा। श्रद्धालु लंबी लाइनें में लगकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन अनवरत चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद राम मंदिर में खुद व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाले हुए हैं। इस बीच, यूपी सरकार ने वीआईपी लोगों से अपील की है कि अगले 10 दिन तक अयोध्या ना आएं। अयोध्या आने से एक सप्ताह पहले प्रशासन को जानकारी दी जाए।

सीएम योगी ने गणमान्य जनों से की अपील
सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से उत्पन्न अविस्मरणीय स्थिति के दृष्टिगत अयोध्या आगमन से एक सप्ताह पूर्व स्थानीय प्रशासन, तीर्थ क्षेत्र न्यास अथवा राज्य सरकार को सूचित करें।

उत्तर प्रदेश के डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि हमने यह सुनिश्चित किया कि यहां बेहतर भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन किया जाए। हमें शासन का निर्देश था कि भक्तों को किसी भी तरह कोई असुविधा न हो। जो भी प्रबंध रात भर में अंतर्विभागीय समन्वय से हमने किया था उसके अच्छे और सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को कतारों में लगा दिया गया है। अनवरत दर्शन चल रहे हैं। आज मंदिर और उसके आसपास लगभग 8000 पुलिस कर्मी मौजूद हैं। सीआरपीएफ, एसएसएफ और अन्य पुलिस अधिकारी मंदिर के अंदर तैनात किए जाएंगे। स्थिति के आधार पर मंदिर के बाहर तैनाती में बदलाव किया जाएगा।

और पढ़े  अयोध्या- कुलपति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

अयोध्या राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, यूपी डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि हमने भीड़ नियंत्रण उपायों में सुधार किया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें बनवाई हैं। आज, भीड़ कल की तुलना में कम है और व्यवस्थाएं अच्छी हैं। हम भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    अयोध्या:- मंदिर प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष श्रृंगार एवं झांकी की तैयारियों के कारण शाम 5 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love  रामनगरी अयोध्या के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री नागेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार 08 जून को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य एवं दिव्य झांकी का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *