दुर्लभ: रामलीला मंचन के दौरान हनुमान ने प्रभु श्रीराम के चरणों में तोड़ दिया दम

Spread the love

दुर्लभ: रामलीला मंचन के दौरान हनुमान ने प्रभु श्रीराम के चरणों में तोड़ दिया दम

जन्म-जन्म मुनि जतन कराहीं, अंत राम मुख आवत नाहीं। रामचरित मानस में वर्णित इन चौपाइयों के अनुसार व्यक्ति जीवन के अंतिम समय राम का नाम मात्र का स्मरण कर ले तो उसे स्वर्ग की प्राप्ति हो जाती है, पर श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भिवानी में जो हुआ वह दुर्लभ है।

अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भिवानी के जवाहर चौक पर रामलीला मंचन के दौरान हनुमान की भूमिका निभा रहे एमसी कालोनी निवासी हरीश ने भगवान राम की गोद में ही दम तोड़ दिया। जब तक वह प्रभु के चरण में गिरे थे तो लोग इसे लीला का हिस्सा मान रहे थे। जब संभले तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सोमवार को जब अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव और उमंग में हर कोई उत्साहित था, ठीक उसी समय जवाहर चौक में चल रही रामलीला में हनुमान के किरदार निभा रहे 62 वर्षीय एमसी कॉलोनी निवासी हरीश कुमार प्रभु चरणों में ऐसे लीन हुए कि फिर कभी नहीं उठे।

मंच पर श्रीराम की गोद में ही हरीश के प्राण पखेरू प्रभु में विलिन हो गए। हरीश 25 वर्षों से न्यू बासुकीनाथ रामलीला कमेटी भिवानी में हनुमान का किरदार निभाते आ रहे थे। वे बिजली विभाग में जेई के पद से सेवानिवृत्ति के बाद भी रामलीला मंचन से अनवरत जुड़े हुए थे।
रामलीला में लक्ष्मण बनने वाले सुरेश सैनी ने बताया कि हरीश को बचपन से ही शौक था कि वह रामलीला में काम करे। इसी शौक की वजह से वह रामलीला कमेटी से जुड़े थे। वह अभिनय के दौरान प्रभु श्रीराम में मग्न हो जाता। सोमवार को भी रामलीला कमेटी कलाकारों ने ये आयोजन किया तो वह बहुत उत्साहित थे।

और पढ़े  आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

जब मंच पर उन्होंने अभिनय शुरू किया तो वे पूरी तरह से प्रभु भक्ति में डूब गए। जब उन्होंने अयोध्या वापसी के बाद प्रभु श्री चरणों में नमन किया तो हर कोई यही सोच रहा था कि वे भावुक हो गए हैं, इसलिए काफी देर से नहीं उठे।

जब साथी कलाकारों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो वे बेसुध हो चुके थे। उनकी प्रभु भक्ति ने काफी देर तक उपस्थित भक्तों को असमंजस में डाले रखी लेकिन बाद में कलाकार साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो पता चला कि वे इस दुनिया से अलविदा कह चुके हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 से 25 अगस्त के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं। ‘द डेली स्टार’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनयिक…


    Spread the love

    आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

    Spread the love

    Spread the loveअरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *