अयोध्या:- बंगाल में साधुओं पर हुए हमले पर रामलाल के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का पलटवार,बोले- “भगवा” रंग देख भड़क जाती हैं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता

Spread the love

अयोध्या:- बंगाल में साधुओं पर हुए हमले पर रामलाल के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का पलटवार,बोले- “भगवा” रंग देख भड़क जाती हैं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता

श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास महाराज ने पश्चिम बंगाल में साधुओं पर हुए हमले पर पलटवार किया है। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री पर हमला बोला। आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि किसी ने ममता बनर्जी को मुमताज खान नाम दिया था। राम नवमी और अन्य धार्मिक जुलूसों पर हमले हुए हैं। जब वह ‘भगवा’ रंग देखती हैं तो उन्हें गुस्सा आ जाता है।
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वो हमले कराती हैं। यह घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल में भीड़ द्वारा साधुओं की पिटाई करने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बंगाल के पुरुलिया जिले का बताया जा रहा है। दावा है कि साधु गंगासागर जा रहे थे, लेकिन पुरुलिया में गुंडों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की।
30 सेकेंड के वीडियो में साधुओं के एक समूह को भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा। वीडियो में सड़क पर भारी भीड़ देखी जा रही है। एक शख्स संत के केश पकड़कर खींच रहा है। दूसरा लाठी से निर्वस्त्र संत की पिटाई कर रहा। इसके अलावा कुछ लोग लात भी मार रहें हैं।

घटना के बाद भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने सीएम ममता पर हमला बोला है। अमित मालवीय ने इस घटना की तुलना 2020 में पालघर में हुई घटना से की। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि, ‘पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में बहुत ही चौंकाने वाला घटना सामने आई है। मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे साधुओं के समूह को सत्तारूढ़ टीएमसी से जुड़े अपराधियों ने निर्वस्त्र कर पीटा।’
‘ममता बनर्जी को अपनी चुप्पी पर शर्म आनी चाहिए। क्या आपके लिए इन साधुओं की कोई अहमियत नहीं है? हमें इस अत्याचार का जवाब चाहिए।’ हालांकि, इस मामले पर टीएमसी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास महाराज ने कहा कि भगवान राम के राजनीतिक इस्तेमाल पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि दो प्रकार की नीति है, एक राजनीति और दूसरी धर्मनीति। उन्होंने (भाजपा) भगवान राम को अपना बनाया और आज उनके पास उनका आशीर्वाद है। यह ‘राजनीति’ नहीं बल्कि ‘धर्मनीति’ है। राम राज्य अब आ रहा है


Spread the love
  • Related Posts

    ओवैसी का UP में बड़ा एलान: ‘BJP को हराने के लिए गठबंधन को तैयार’, राम मंदिर दान चोरी से जौहर विवि तक पर बोले

    Spread the love

    Spread the loveऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल हम पर आरोप लगाते हैं कि हमारी पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है। हम…


    Spread the love

    मिला कोरोना का मरीज: इस शहर में मिली संक्रमित महिला, ये लक्षण आए सामने, अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। शहर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। खांसी और सांस फूलने की समस्या से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *