प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की हवाई सुरक्षा के लिए अयोध्या में एंटी ड्रोन सिस्टम की होगी स्थापना

Spread the love

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की हवाई सुरक्षा के लिए अयोध्या में एंटी ड्रोन सिस्टम की होगी स्थापना

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की हवाई सुरक्षा के लिए अयोध्या में एंटी ड्रोन सिस्टम की स्थापना की जाएगी। शासन के निर्देश पर सुरक्षा मुख्यालय ने इसके लिए कवायद तेज कर दी है। पुलिस सुरक्षा मुख्यालय की ओर से नयाघाट पुलिस चौकी पर इजराइल निर्मित उन्नत तकनीक के ड्रोन सिस्टम का प्रदर्शन किया गया है। यह सिस्टम पांच से आठ किमी. क्षेत्र की हवाई निगरानी में सक्षम बताया गया है।जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के बीच रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए परिसर में आधुनिक कंट्रोल रूम तथा अत्याधुनिक उपकरणों की स्थापना कराई जा रही है। सरयू में निगरानी के लिए आधुनिक मोटरबोट के साथ उन्नत उपकरणों से सुसज्जित सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। वहीं हवाई निगरानी व ड्रोन हमलों से बचाव के लिए पुलिस मुख्यालय ने पहली बार एंटी ड्रोन सिस्टम की खरीद और स्थापना का खाका तैयार किया है। सुरक्षा उपकरणों के क्षेत्र में उन्नत तकनीक के लिए चर्चित इजराइल में बने वर्तमान दौर के सबसे उन्नत ड्रोन रोधी सिस्टम को सुरक्षा मुख्यालय की ओर से मंगवाया गया है।


Spread the love
और पढ़े  धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *