डेल्टा,बीटा, गामा, अल्फा, सभी वैरिएंट पर काम करेंगी कोविशील्ड व कोवाक्सिन, सरकार का बड़ा एलान।

देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण के बीच आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने शुक्रवार को बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा के वेरिएंट के खिलाफ कारगर हैं। उन्होंने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि डेल्टा प्लस  देश के 12 देशों में मौजूद है। वहीं भारत में इसके 48 मामलों की पहचान की गई है।

इसके अलावा उन्होंने गर्भवती महिला को लेकर एक और बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइंस के अनुसार गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन दी जा सकती है। टीकाकरण गर्भवती महिलाओं में उपयोगी है और इसे दिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हमने इस वायरस को भी अब अलग कर दिया गया है और अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा के लिए जिस तरह का परीक्षण किया था उसी तरह का परीक्षण डेल्टा प्लस पर भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें 7 से 10 दिनों में परिणाम मिलने की उम्मीद है।

और पढ़े  दिल्ली: आज से ई-निर्भीक सिस्टम शुरू,अब छात्राएं-महिलाएं थाने जाए बगैर क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगी शिकायत
  • Related Posts

    न्यूयॉर्क में सुनीता विलियम्स का खास सम्मान: बनीं ग्रैंड मार्शल, 20 हजार लोगों की परेड का किया नेतृत्व

    भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को ‘पूर्व सैनिक दिवस’ परेड के दौरान ‘ग्रैंड मार्शल’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह परेड पूर्व सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए…

    अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला, होटल लॉबी में 12 लोगों ने घेरकर पीटा, खून से लथपथ हुआ चेहरा

    पूर्व यूएफसी बेंटमवेट चैंपियन मराब ड्वालिश्विली पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हमला हुआ है। इस घटना में मराब का चेहरा खून से लथपथ हो गया। हमले…