पौड़ी: जिला अधिकारी ने बैंकों को लगाई फटकार

Spread the love

पौड़ी: जिला अधिकारी ने बैंकों को लगाई फटकार

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्रदेश स्तर पर पहला पायदान प्राप्त करने पर बैंकर्स व सम्बन्धित विभागों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने एक ओर जहां बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने को लेकर बरती जा रही शिथिलता पर स्पष्टीकरण तलब किया है वहीं सी0डी0 रशियो के न्यून पाये जाने पर इण्डसिण्ड बैंक से सरकारी खातों को वापस लेने के लिए शासन को पत्र लिखे जाने की बात कही।
अयोजित बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यंमत्री स्वरोजगार योजना के तहत निर्धारित 700 के लक्ष्य के सापेक्ष 607 आवेदनों का निस्तारण करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्बन्धित विभागो व बैंकर्स को बधाई दी। वहीं एनआरएलएम के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित 3700 के लक्ष्य के सापेक्ष 2580 की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केसीसी के निर्धारित लक्ष्य 33000 के सापेक्ष 2348 की प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार मुख्य बैंकों जिला सहकारी बैंक, उत्तरांचल ग्रामीण बैंक, एस0बी0आई0 व पी0एन0बी0 का स्पष्टीकरण तलब किया है। सी0डी0 रेशियो न्यून पाये जाने पर जिलाधिकारी ने इण्डसिण्ड बैंक से सरकारी खातों को निकालने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करने की बात कही वहीं वहीं भारतीय स्टैट बैंक को सी0डी0 रेशियों में सुधार लाने के निर्देश दिये हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *