शिवेंद्र सिंह ब्लॉक् प्रमुख संघ के अध्यक्ष व संजीव सिंह संरक्षक मनोनीत।

Spread the love

शिवेंद्र सिंह ब्लॉक् प्रमुख संघ के अध्यक्ष व संजीव सिंह संरक्षक मनोनीत।

अयोध्या-

क्षेत्र पंचायत प्रमुख संघ को और सक्रिय व गतिशील बनाने के मकसद से शुक्रवार को संघ की आवश्यक बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई।बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के साथ साथ ब्लॉक प्रमुख संघ के नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।इस मनोनयन में संजीव सिंह को संघ का संरक्षक मनोनीत किए जाने के साथ ही शिवेंद्र सिंह को संघ का अध्यक्ष व फायाराम वर्मा को मंत्री मनोनीत किया गया है।बैठक की शुरुआत पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ हुई जिसमें सभी ब्लॉक प्रमुखों ने समर्थन किया।इस दौरान सर्वजीत सिंह की ओर से प्रमुख संघ को अधिक गतिशील तथा प्रमुखों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने के लिए पूरा शिवेंद्र सिंह को प्रमुख संघ अध्यक्ष तथा संजीव सिंह को संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसका सभी ब्लॉक प्रमुखों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।इसी कड़ी में फायाराम वर्मा ने प्रमुख संघ की बैठक प्रत्येक माह की पहली तारीख को रखे जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ब्लॉक प्रमुखों ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन व्यक्त किया।इस दौरान कप्तान सिंह ने प्रमुख संघ को गतिशील एवं गतिमान बनाए रखने के लिए अभिषेक सिंह को कोषाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी का समर्थन मिल गया।बैठक में अन्य कोई प्रस्ताव न आने पर अगली बैठक में उपस्थित रहने के साथ साथ आज की बैठक की समाप्त की घोषणा कर दी गई। संघ के नए मनोनीत पदाधिकारियों में संजीव सिंह को संरक्षक,शिवेंद्र सिंह को अध्यक्ष, अभिषेक सिंह को कोषाध्यक्ष, दिनेश वर्मा को उपाध्यक्ष,फाया राम वर्मा को मंत्री तथा राजीव तिवारी के मंत्री/सचिव मनोनीत किया गया है।

और पढ़े  हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *