Ind बनाम Pak:- भारत ने पाकिस्तान के 9 विकेट झटके,5 खिलाड़ियों ने लिए 2-2 विकेट,भारत को मैच जीतने के लिए बनाने होंगे 192 रन ।।।

Ind बनाम Pak:- भारत ने पाकिस्तान के 9 विकेट झटके,5 खिलाड़ियों ने लिए 2-2 विकेट,भारत को मैच जीतने के लिए बनाने होंगे 192 रन ।।।

वनडे विश्व कप के 12वें मुकाबले में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से चल रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42,5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 191 रन पर सिमट गई है। रवींद्र जडेजा ने 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हारिस रऊफ को एलबीडब्ल्यू कर दिया। जडेजा की गेंद पर सीधे हारिस के पैड पर लगी। एक बार फिर से अंपायर मॉरेस इरासमस ने आउट करार नहीं दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया। रिव्यू भारत के पक्ष में आया और हारिस आउट हो गए। वह छह गेंद पर दो रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी 10 गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद रहे।
टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

और पढ़े  भारत ने दूसरे दिन जीते चार पदक: निशानेबाजों ने कराई चांदी, सुचिका ने एमएमए में दिलाया मेडल, टेटे में दिखा दम
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

    न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज…