वाराणसी- जफराबाद रेल खण्ड पर त्रिलोचन महादेव स्टेशन पर (अप) लूपलाइन का प्रारंभ,गाड़ियों को उचित समयपालन के साथ संचालन में होगी राह

Spread the love

वाराणसी- जफराबाद रेल खण्ड पर त्रिलोचन महादेव स्टेशन पर (अप) लूपलाइन का प्रारंभ,गाड़ियों को उचित समयपालन के साथ संचालन में होगी राह

लखनऊ-

वाराणसी- जफराबाद रेल खण्ड पर त्रिलोचन महादेव स्टेशन पर (अप) लूपलाइन का प्रारंभ,गाड़ियों को उचित समयपालन के साथ संचालन में होगी राह

उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल में नित्यप्रति आवागमन करने वाली गाड़ियों के समयबद्ध संचालन को दृष्टिगत रखते हुए मंडल के वाराणसी-जफराबाद रेल खण्ड पर त्रिलोचन महादेव स्टेशन पर (अप ) लूपलाइन का प्रावधान किया किया गया है। मौजूदा पैनल इंटरलॉकिंग (कुल 29 रूट) में बदलाव के साथ इस प्रक्रिया को अमल में लाया गया है तथा उच्च शक्ति के डेटा लॉगर को लगाया गया है I इस प्रक्रिया के द्वारा अप लाइन पर गाड़ियों के अतिरिक्त दबाव को समाप्त करते हुए गाड़ियों को संचालित किया जा सकेगा I त्रिलोचन महादेव में डाउन लाइन के लिए अप लूप लाइन और कॉमन लूप सुविधा के निर्माण से यात्रियों को अप दिशा में स्टॉपेज वाली ट्रेनों के लिए त्रिलोचन महादेव में प्लेटफार्म संख्या एक 01 पर उतरने में सुविधा होगी और सेक्शन क्षमता में 33% की वृद्धि अपेक्षित है।
उल्लेखनीय है कि मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपसी सामंजस्य एवं तालमेल द्वारा इस प्रक्रिया के दौरान एनआई कार्य को बिना किसी अवरोध के निर्धारित समय पर संपन्न किया गया।इस कार्य के सफलतम संपादन हेतु मंडल रेल प्रबंधक,डॉ. मनीष थपल्याल द्वारा इस कार्य से जुड़े विभागों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई I
(रेखा शर्मा )
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
उत्तर रेलवे, लखनऊ


Spread the love
और पढ़े  सास का कूल्हा और तोड़ा हाथ, फिर भी न रुकी बेरहम बहू, बर्बरता देख इलाज करने वाले डॉक्टर भी चौंके
  • Related Posts

    BJP विधायक राजबाला के पति ने मजदूरों और ठेकेदार को पीटा,मजदूरी भी नहीं दी, दर्ज किया केस

    Spread the love

    Spread the loveमिलक-शाहबाद सीट से भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह लोधी पर मजदूरों-ठेकेदार से मारपीट और एक लाख रुपये मजदूरी न देने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस…


    Spread the love

    2026 UP Board 10th 12th Result-: UP बोर्ड कल शाम 4 बजे घोषित करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश बोर्ड 2026 के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड 23 अप्रैल शाम करीब 4 बजे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित करेगा। इस वर्ष यूपी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *