ऋषिकेश : पंजाब के व्यक्ति का शव मिला मोतीचूर रेलवे लाइन के किनारे ।

Spread the love

ऋषिकेश। मोतीचूर रेंज में रेलवे पटरी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने इसकी सूचना थाना रायवाला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना रायवाला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है।

थाना रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार दोपहर को मोतीचूर रेंज के अधिकारी महेंद्र गिरी ने सूचना दी कि रेलवे पटरी के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम को मृतक व्यक्ति की जेब में एक डायरी और एक कागज मिला। जिस पर जगवीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह लिखा था। और कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे। उक्त मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया तो एक नंबर गुरदीप सिंह का था। व्यक्ति ने मृतक की पहचान जगवीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम बहलोलपुर, जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। व्यक्ति ने बताया कि वे अपने लड़के के साथ देहरादून में कहीं रह रहे थे। उसके बाद उस आदमी ने घर जाकर उसके भतीजे प्रदीप से बात कराई तो प्रदीप ने मृतक की फोटो देखकर अपने ताऊ जगवीर के रूप में शिनाख्त की। भतीजे ने कहा कि उनके ताऊ अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे। वर्तमान में वे अपने बेटे जितेंद्र के साथ देहरादून में रहते थे। कहा उनका बेटा नशे का बहुत आदी था, जिस कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। पांच-छह महीने पहले उनका बेटा भी घर छोड़ कर चला गया था। जिसके कारण उनके ताऊ की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं चल रही थी। वे अपने बेटे की खोज में इधर-उधर घूमते रहते थे। थाना पुलिस ने व्यक्ति की मौत का कारण प्रथम दृष्टया ट्रेन से टकराने के कारण उसके सिर पर आई चोट का कारण बताया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट हुई है।

और पढ़े  देहरादून- विजिलेंस की कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *