Today Horoscope 09 September 2023 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल

Spread the love

दैनिक राशिफल-

मेष राशि –मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है इसलिए सेहत के मामले में आपको किसी भी तरह से लापरवाही करने से बचना चाहिए। आज आपको क्रोध और वाणी पर भी संयम रखना होगा नहीं तो कोई करीबी आपसे नाराज हो सकता है। वैसे वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी से तालमेल और आपसी सहयोग बना रहेगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

वृषभ राशि-इस राशि के जातकों को काम के सिलसिले में काफी परेशानी होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। आर्थिक मामलों आज आपको सोच समझकर खर्च करना चाहिए। आज वाहन पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। अचानक यात्रा का भी आज संयोग बनता दिख रहा है।

मिथुन राशि- आज आपको कुछ व्यर्थ के कार्य करने से बचना होगा। अगर आज आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च नहीं करेंगे तो भविष्य में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी सेहत भी कुछ नरम-गरम रह सकती है, जिससे आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। आज धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि- हर तरह से इन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आपको संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। अगर आपकी माताजी बीमार हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि इनकी परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज आप सुख और आनंद पर धन खर्च करेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 22 March 2026 आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

सिंह राशि- आपका मन आज चंचल रहेगा ऐसे में अगर आपको कोई बड़ा निर्णय लेना है आर्थिक मामलों में डील करना है तो सावधानी से करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आपको पारिवारिक मुद्दों को लेकर घर के वरिष्ठजनों से कुछ सुझाव और मार्गदर्शन मिल सकता है। परिवार में किसी व्यक्ति की शादी ब्याह की बात चल रही है तो आज बात पक्की हो सकती है।

कन्या राशि- आज आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे और जो भी काम करेंगे उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप सफलता पाएंगे।
आज आपको माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्यों में पूरी सफलता मिलेगी, इसलिए कोई नया काम करने जा रहे हैं तो माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लें। आज आपको विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार भी कर रहे थे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आज आपको आनंदित करेगा।

तुला राशि- आज आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको आज घर के बड़ों और वरिष्ठजनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा, सुख साधनों पर आप धन खर्च करके आनंदित होंगे और आपका जो भी खर्च होगा वह किसी न किसी रूप में आपको वापस मिल जाएगा यानी आय व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा। महिलाओं को आज सासु माँ से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- आपको आज अपने किसी काम में प्रयास के अनुसार सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको भाई की मदद से आपको लाभ हो सकता है। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। आज किसी पारिवारिक विषय पर घर के वरिष्ठजनों से आपको परामर्श मिल सकता है। वाहन चलाने से सावधानी बरतें।

और पढ़े  Today Horoscope 23 March 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

धनु राशि- आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी, जिसमें आप कुछ धन भी खर्च करेंगे। भाग्य के सहयोग से आज आपको खूब धन लाभ भी हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज शाम के समय आपको पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

मकर राशि- आज माता-पिता और उच्च अधिकारियों के आशीर्वाद से कोई मूल्यवान वस्तु मिलने की संभावना है, लेकिन आज आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो आपको न चाहते हुए भी खर्च करना पड़ेगा। आज अगर आप किसी नए काम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो खुले दिल से करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि- लेकिन आज अपने किसी भी प्रियजन पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ शाम से लेकर रात तक किसी नजदीक या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे विदेश में पढ़ाई करें तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा, इस दिशा में आप प्रयास कर सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक कारोबार में आज अपने सहयोगियों और सहकर्मियों से काम निकालने में सफल रहेंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज हर कोई आपसे रिश्ता बनाने की कोशिश करेगा, जिससे आपकी दोस्तों की संख्या में वृद्धि होगी। शाम के समय आज आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज पड़ोसियों से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 24 March 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी मनचाहा…


    Spread the love

    Today Horoscope 23 March 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए परोपकार और सेवा के कार्यों से जुड़कर सम्मान और पहचान दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नया और अलग करने की सोच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *