लालकुआं पुलिस ने पत्रकार पर हमले के चार आरोपी पकडे

Spread the love

लालकुआं पुलिस ने पत्रकार पर हमले के चार आरोपी पकडे

लालकुआं पत्रकार पर हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही पत्रकार पर हमला करने वालों पर कडी कार्रवाही की मांग पत्रकार संगठनों ने की है।
गौरतलब है कि शनिवार देर रात कोतवाली के ठीक सामने गौला रोड पर स्थित किराना की दुकान से घरेलू सामान ले रहे वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया इस हमले में पत्रकार मुकेश घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके सर में शराब की बोतल से भी हमला किया किंतु बोतल के न टूटने के चलते पत्रकार की जान बच गई घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक पत्रकार मुकेश ने अवैध मिट्टी खनन व सेंचुरी पेपर से निकलने वाली दूषित राख से खनन गड्ढों को भर कर पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभाव को लेकर खबर चलाई थी जिसपर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए खनन माफियाओं को आइना दिखाने का कार्य किया था जिससे बौखलाए उक्त अवैध कारोबार में लिप्त कुछ दबंग माफियाओं ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में पत्रकार मुकेश घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस से पहले हमलावर भाग खड़े हुए पुलिस ने घायल पत्रकार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और पीड़ित पत्रकार की लिखित शिकायत पर सीसी टीवी कैमरों की मदद से हमले में शाामिल चार लोगों को पकड़ लिया है। पत्रकार के संग घटी उक्त घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने पुलिस से मांग की है कि पत्रकार पर हमला करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

और पढ़े  उत्तराखंड बोर्ड Result: 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *