नैनीताल:- 4 सितंबर से पूरे कुमाऊं में चौपहिया टैक्सी वाहनों का संचालन रहेगा ठप।।

नैनीताल:- 4 सितंबर से पूरे कुमाऊं में चौपहिया टैक्सी वाहनों का संचालन रहेगा ठप।।

तल्लीताल टैक्सी मालिक चालक समिति की बैठक में चार सितंबर से नगर समेत समूचे कुमाऊं में टैक्सी संचालन बंद रखने पर फैसला किया गया। नगर की मालरोड पर चौपहिया और दोपहिया टैक्सी वाहनों के संचालन पर रोक से चालक नाराज हैं।
टैक्सी समिति अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि कुमाऊं टैक्सी महासंघ भी उनके इस आंदोलन में साथ है। बैठक में मालरोड में टैक्सियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने को लेकर विरोध जताया गया। कहा कि प्रतिबंध के तहत पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से टैक्सी चालकों के पांच हजार रुपये से अधिक के चालान किए जा रहे हैं। टैक्सी यूनियन महासंघ नैनीताल अध्यक्ष भरत भूषण, टैक्सी यूनियन सोमेश्वर की ओर से भी प्रशासन व पुलिस विभाग को जानकारी देकर टैक्सी संचालन बंद करने का पत्र दिया गया है। बैठक में दीपक मटियाली, हारुन खान पम्मी, प्रवीण सिंह बिष्ट, ललित जोशी, महफूज हुसैन, युसुफ खान, भवाली यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र लाल आदि रहे।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…