बड़ी खबर:- गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी,इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका ||

बड़ी खबर:- गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी,इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका ||

उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या(uk 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।
घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक शव बरामद हो चुका है। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: 29 जोड़ों का सामूहिक विवाह, पुनर्नवा समिति ने गृहस्थी का सामान देकर निभाई जिम्मेदारी
  • Related Posts

    हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र…

    हल्द्वानी- किशोरी से दुष्कर्म मामला: होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर, रसोई और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त

    हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई में होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के…