Today Horoscope 07 August 2023 आज सोमवार का दिन रहेगा इन 5 राशि वालों के लिए शुभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।।

राशिफल-

मेष राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक उलझन बनी रहेगी। प्रेम संतान और व्यापार मध्यम रहेंगे।

वृषभ राशि- अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। सिर-दर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम संतान ठीक रहेगा। वहीं, व्यापार भी लगभग ठीक ही रहेगा।

मिथुन राशि- मन अप्रत्यशित घटनाओं को सोच कर परेशान रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा साथ ही व्यापार भी मध्यम रहेगा।

कर्क राशि- व्यवसायिक उथल-पुथल मचा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। राजनीतिक गलियारों में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम संतान ठीक और स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा।

सिंह राशि- मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्ट संभव दिख रहा है। प्रेम संतान और स्वास्थ्य मध्यम रहेंगे। व्यापार भी मध्यम रहेगा।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल है। चोट-चपेट भी लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार भी मध्यम रहेगा ।

तुला राशि- थोड़ी अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की नकारात्मकता बनी रहेगी। प्रेम संतान, व्यापार और स्वास्थ्य मध्यम रहेंगे।

वृश्चिक राशि- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। वहीं, आप परेशान तो होंगे लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम संतान मध्यम दिख रहे हैं।

धनु राशि- बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। क्रोध में या भावुक होकर निर्णय लेने पर निश्चित ही आपका नुकसान होगा। व्यापार और प्रेम संतान मध्यम रहेंगे। खासकर मानसिक संतुलन अच्छा नहीं रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 16 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मकर राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर की चीजें बाहर जा सकती हैं ध्यान रखिए । स्वास्थ्य, प्रेम संतान और व्यापार मध्यम रहेगा।

कुंभ राशि- किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। भाई-बहन और मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक रहेगा और व्यापार मध्यम दिख रहा है।

मीन राशि- अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। पूंजी का निवेश बिलकुल न करें। धन हानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम संतान और व्यापार मध्यम दिख रहे हैं।

  • Related Posts

    Today Horoscope 21 September 2026 आज इन राशि वालों का रुका हुआ धन वापस होगा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई महत्वपूर्ण समाचार…

    Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपको सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं रहेंगी, इसलिए जल्दबाजी या लापरवाही…