मुश्किल में ज्योति मौर्या: पति आलोक मौर्या ने की थी अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायत, नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश |

मुश्किल में ज्योति मौर्या: पति आलोक मौर्या ने की थी अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायत, नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश |

बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। उनके पति आलोक मौर्या ने अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायतें की हैं। इसकी जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे। आदेश मिलते ही पंत ने अपने स्तर से जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है।
ज्योति मौर्या हाल ही में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ मधुर रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। इस पर उनके पति आलोक मौर्या ने कई फोरम पर शिकायतें की थीं। नियुक्ति विभाग को भी भेजी शिकायत में अनियमित लेनदेन का जिक्र किया है। इस पर नियुक्ति विभाग ने जांच कराने का फैसला लिया।

मामले में आगे की जांच के लिए प्रयागराज के अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहीं की एसीएम फर्स्ट को भी रखा गया है।

और पढ़े  UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी
  • Related Posts

    UP: 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर, सेक्टरवार खाका तैयार

    दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) का सेक्टरवार खाका तैयार हो गया है। मास्टरप्लान 2024 के अनुसार नोएडा…

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…