बड़ी खबर:ज्ञानवापी- वकीलों के साथ ज्ञानवापी परिसर के अंदर गई ASI की टीम ने किया सर्वे शुरू, शहर हाई अलर्ट जारी।

बड़ी खबर:ज्ञानवापी- वकीलों के साथ ज्ञानवापी परिसर के अंदर गई ASI की टीम ने किया सर्वे शुरू, शहर हाई अलर्ट जारी।

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एएसआई की टीम ने शुरू कर दिया है। शासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी किया है। हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी है।

सर्वे हुआ शुरू-
हिंदू पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि आज ज्ञानवापी सर्वे होगा जो हम लोग के लिए अच्छा है। सर्वे शुरू हो गया है। कब तक चलेगा ये कह नहीं सकते।

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थानों का वैज्ञाानिक सर्वे शुरू हो गया है। इससे पहले, एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हो गई है। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से टीम ने प्रवेश किया है। एएसआई की टीम सर्वे के लिए आधुनिक मशीनों संग पहुंची है। शासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी किया है।

हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी है। साथ ही कहा कि सोमवार को सर्वे में शामिल नहीं होंगे और उसका बहिष्कार करेंगे। उधर, ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

और पढ़े  UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…