भूख और प्यास हिरण को खींच लाई गांव की आबादी की तरफ,कुत्तों ने घायल।

Spread the love

हल्दूचौड के गांव में पहुंचा हिरण” कुत्तों ने हिरण को किया घायल”ग्रामीणोंं की सूचान के बाद पहुची वन विभाग टीम ने घायल हिरण का उपचार उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड की ग्राम पंचायत दीना के परमा गांव में आज सांय 5 बजे के आसपास गौला रेंज के जंगल से एक हिरण भटक कर गांव में पहुंच गया। गांव पहुंचे हिरण पर कुछ कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
इधर ग्रामीणों के अनुसार सायं के समय लोग अपने अपने खेतो में अपने दैनिक कार्यों में लगे थे ,उसी समय अचानक जोर जोर से कुत्तों की भोंकने की आवाज आने पर ग्रामीण देखा कि कुछ कुत्तें हिरण को भोंकते हुए हमला कर रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने बमुश्किल कुत्तों को भगाया और हिरण को अपने साथ लाकर पानी पिलाया जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मामले से अवगत कराया वही सूचना के उपरांत पशु चिकत्सक के साथ मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरण का प्राथमिक उपचार कर उसका रैक्सूयू करते हुए उसे पुनः सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
बताते चले कि वन्य जीवों के निरंतर इस तरह आबादी में आने से लोगों में तरह तरह की चर्चाऐं हैं पहले हाथियों फिर तेंदुओं के साथ साथ अब हिरण भी भोजन पानी के अभाव में गांव की ओर रुख करने लगे हैं लोगों का मानना है जंगल में भोजन पानी के अभाव के चलते वन्य जीवों को ग्रामीण क्षेत्रों में आने को मजबूर होना पड़ रहा है जो उनके लिए घातक सिद्ध हो रहा है किंतु महकमा इस तरफ से बेहद लापरवाह दिखाई दे रहा है। जो एक चिंता का बिषय है।

और पढ़े  हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *