Haldwani- हरेला महोत्सव के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने अनेकों प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया ।

Haldwani- हरेला महोत्सव के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने अनेकों प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया ।

आज दिनांक 15 जुलाई 2023 को हरेला महोत्सव के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग कार्यालय प्रांगण में श्री बाबू लाल प्रभागीय वनाधिकारी महोदय के नेतृत्व में प्रभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनेकों प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी महोदय द्वारा वनों के संवर्धन एवं संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सभी से यह अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण संबंधी कार्य किए जाते रहेंगे और विशेषकर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी होने के नाते हमारा परम कर्तव्य बन जाता है कि हम पर्यावरण के दृष्टि से वृक्षों का रोपण के साथ साथ उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देवें। <strong>Haldwani- हरेला महोत्सव के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने अनेकों प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया । </strong>इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान श्री हरीकृष्ण,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री बी0 एस0 मेहता वन क्षेत्राधिकारी, छकाता, श्रीमती अंजू तिवारी, श्री अनिल कपिल, श्री रमेश सिंह नेगी, श्री मनोज कुमार पाण्डेय, मानचित्रकार, श्री हिमांशु पाठक, लेखाकार, विक्रम, वैयक्तिक सहायक सहित अनेकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया l इसी क्रम में प्रभागीय वन अधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया की कल दिनांक 16 जुलाई 2023 को प्रभाग के छकाता रेंज अंतर्गत गौलापार वन क्षेत्र में हरेला महोत्सव के अवसर पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाना निर्धारित है, जिसमें समस्त क्षेत्रीय वासियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

और पढ़े  हरिद्वार: राम मंदिर, अयोध्या के संतों को पांच कार्यक्षेत्रों में मिलेगा पूर्ण अधिकार, नई धार्मिक समिति गठित
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…