SDM ज्योति मौर्य केस: प्रशासन की कड़ी कार्रवाई प्रेमी मनीष दुबे को किया निलंबित ||

Spread the love

SDM ज्योति मौर्य केस: प्रशासन की कड़ी कार्रवाई प्रेमी मनीष दुबे को किया निलंबित ||

देश भर में चर्चित हुए पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे प्रकरण में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने अपनी संस्तुतियों के साथ रिपोर्ट मंगलवार शाम को भेज दी थी। जांच रिपोर्ट में डीजी होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की सिफारिश की थी। अब जब मनीष दुबे निलंबित हो गए हैं तो क्या? पति-पत्नी के बीच समझौता होगा।
जांच में सामने आया है कि मनीष दुबे ने अपने कृत्यों से विभाग की छवि भी धूमिल करने के साथ संपर्क में आईं महिलाओं का शोषण किया। वर्ष 2021 में मनीष ने लखनऊ की एक युवती से अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। कुछ दिन बाद ही वह उसे 80 लाख रुपये दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा था। मनीष की पत्नी ने डीआईजी को दिए अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। वहीं, अमरोहा में तैनाती के दौरान मनीष पर एक महिला होमगार्ड के यौन शोषण का आरोप है। डीआईजी के सामने महिला होमगार्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए बयान दिया कि उसके विरोध पर मनीष ने उसे नौकरी से निकलवा दिया था। बाद में डीजी होमगार्ड से शिकायत पर वह बहाल हुई थी।

क्या SDM ज्योति मौर्य से समझौता करेंगे पति आलोक कुमार
एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति के बीच विवाद का मामला लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।जिसके बाद से पति और एसडीएम पत्नी दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गईं हैं। आलोक मौर्य ने पत्नी से विवाद की असल वजह मनीष दुबे को बताया है। एसडीएम पत्नी के प्रेमी होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होने के बाद क्या ज्योति और आलोक दोनों आपस में समझौता करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित आलोक मौर्य का कहना है कि उन्होंने परिवार के बिखराव को रोकने की भी कोशिश की थी। लेकिन ज्योति मौर्य मनीष दुबे के चलते उनसे लगातार दूरी बनाती गई। जिसके चलते विवाद काफी आगे बढ़ चुका है। हालांकि बच्चों के लिए अभी भी समझौता करने के लिए तैयार हैं।

और पढ़े  Accident: डस्ट लदे ट्राला ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत और दो के शव क्षत-विक्षत, शिनाख्त के प्रयास

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *