School Bus Accident: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर टीयूवी कार और स्कूल बस की जोरदार भिडंत,6 लोगों की मौत, 2 घायल

School Bus Accident: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर टीयूवी कार और स्कूल बस की जोरदार भिडंत,6 लोगों की मौत, 2 घायल

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिन निकलते ही दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में टिहरी के पास रॉन्ग साइड दिल्ली की ओर आ रही स्कूल बस में टीयूवी कार सामने से भिड़ गई। टीयूवी कार में मेरठ के इंचोली के गांव धनपुर निवासी दो सगे भाई नरेंद्र वी धर्मेंद्र के परिवार सवार थे। हादसे में तीन बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा आर्यन व उसके पिता धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
गांव धनपुर निवासी निवासी नरेंद्र धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जा रहे थे। गुरुग्राम से उन्हें अपनी बहन के परिवार को भी लेना था। सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही वे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार नोएडा नंबर की एक स्कूल बस में भीड़ गए। कार में नरेंद्र यादव(45), नरेंद्र की पत्नी अनिता(42), नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र यादव(42), धर्मेंद्र की पत्नी बबिता(38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु 12, नरेंद्र का बेटा कर्कित 15, धर्मेंद्र की बेटी वंशिका 7, धर्मेंद्र का बेटा आर्यन 8 सवार थे। हादसे में नरेंद्र, नरेंद्र की पत्नी अनिता, धर्मेंद्र की पत्नी बबिता(38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु 12, नरेंद्र का बेटा कर्कित 15, धर्मेंद्र की बेटी वंशिका 7 की मौके पर मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र और बेटा आर्यन 8 घायल हो गए।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

कटर से गेट काटकर निकाले गए सभी शव-
हादसा इतना दर्दनाक था कि बस में टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार सभी लोग कार में फंस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए। ऐसे में कटर मंगाकर कार के गेट काटकर शवों को बाहर निकाला और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा नंबर की बस नोएडा के एक स्कूल की है। बस चालक प्रेमपाल अलीगढ़ का रहने वाला है। वह शराब के नशे में था। गाजीपुर से वह बस में सीएनजी भरवा कर नोएडा की ओर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर दुख जताया-
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसका फुटेज वायरल हो रहा है। फुटेज में बस तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड आती नजर आ रही है। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में बस व कार आपस में भिड़ गई। टक्कर लगने के बाद दोनों बीच सड़क में आ गई।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…