Accident: टिहरी गढ़वाल जिले में 11 लोगों से भरी मैक्स गाड़ी खाई में गिरी,5 को बचाया, 6 लोगों की तलाश जारी.

Spread the love

Accident: टिहरी गढ़वाल जिले में 11 लोगों से भरी मैक्स गाड़ी खाई में गिरी,5 को बचाया, 6 लोगों की तलाश जारी.

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती में बड़ा हादसा हुआ है। सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पांच लोगों को निकाल लिया है। जबकि छह लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और SDRF की टीम पहुंची। टीम ने नदी से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। टीम को अभी चालक समेत अन्य छह लोगों की तलाश है।

रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया गया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- धामी कैबिनेट में मदन कौशिक भी, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *