हल्द्वानी:- लोगों के घर घुसा गंदे नाले का पानी,लोगों का गुस्सा निकला बाहर…बोले अधिकारी झांकने तक नहीं आते

Spread the love

हल्द्वानी:- लोगों के घर घुसा गंदे नाले का पानी,लोगों का गुस्सा निकला बाहर…बोले अधिकारी झांकने तक नहीं आते

शहर के शनि बाजार क्षेत्र में इन दिनों मानसून के चलते लोगों का जीना मुहाल हो चुका है, लोगों के घरों के आंगन गंदे पानी से लबरेज हैं। गलियां मलबे से पटी पड़ी हैं और लोगों का पैदल चलना दूभर हो चुका है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस बार क्षेत्र में अभी तक नाले की सफाई नहीं हुई जबकि हर बार मानसून से पहले सफाई कर दी जाती थी जिसके चलते नाला ओवर फ्लो हो गया और गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। जोशी विहार, चौधरी कॉलोनी सहित पूरा क्षेत्र कूड़े के ढे़र से पटा पड़ा है, खाली प्लॉटों पर कूड़े का ढेर और नाले का पानी एकत्र होने से क्षेत्र में बदबू और मक्खी-मच्छरों पनप रहे हैं जिससे लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गलियों में मलबा जमा होने की वजह से पैदल चलना तो दूर दोपहिया वाहन चलाना भी दूभर हो गया है लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं क्षेत्र के पार्षद रईस अहमद ने बताया कि इस संबंध पर कई बार पहले भी अधिकारियों को बताया जा चुका है पर किसी के कान में जूं नहीं रेंगती नहीं आज सुबह भी कई बार अधिकारियों को फोन कर कूड़ा उठवाने और सफाई का प्रबंध करवाने को फोन किया तो किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम द्वेष पूर्ण रवैया अपना रही है, अगर जल्द निगम इस ओर ध्यान नहीं देगा तो वे पूरे क्षेत्रवासियों के साथ निगम में धरना देने को बाध्य होंगे।

और पढ़े  देहरादून में राहुल गांधी- मंच पर रो पड़े रिया के पिता, बोले-बेटी ने कहा था-पापा, हमारे साथ धोखा हुआ

बाइट- रईस अहमद गुड्डू पार्षद वार्ड 59, हल्द्वानी

बाइट – लोगों से बातचीत रैंडम चला दीजिएगा


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *