लालकुआं:- दुमजिले का छज्जा गिरने से सड़क पर खेल रहा 5 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल.

लालकुआं:- दुमजिले का छज्जा गिरने से सड़क पर खेल रहा 5 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल.

यहां वार्ड नंबर 5 में अचानक दुमजिले का छज्जा गिरने से सड़क पर खेल रहा 5 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 5 में निवास करने वाले विरेंदर शर्मा का 8 वर्षीय बालक शिवम घर के बाहर गली में खेल रहा था, तभी उनके सामने स्थित निसार अली के घर के दोमंजिलें का छज्जा भरभरा कर सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में शिवम आ गया, और मूर्छित हो गया। जिसे तुरंत ही आसपास के लोगों एवं परिजनों ने एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया जहां घायल बच्चे का गहन चिकित्सा उपचार किया जा रहा है, बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, वही मौके पर पहुंचे कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने मकान का के दुमजिले का छज्जा लटकता देख उस गली से लोगों की आवाजाही रुकवा कर छज्जा तोड़ने की कार्रवाई शुरू करवा दी है। पता चला है कि उक्त मकान का छज्जा लगभग 5 माह पूर्व बनाया गया था जो कि आज अचानक टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में 8 वर्षीय बालक आया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के GST संग्रहण में लगातार सुधार, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अगस्त में 16 % की बढ़ोतरी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…