लालकुआं: 65 साल के आदमी ने धोखा मिलने पर खाया जहर,उपचार के दौरान हुई मौत

Spread the love

लालकुआं: 65 साल के आदमी ने धोखा मिलने पर खाया जहर,उपचार के दौरान हुई मौत

संवाददाता – सुनील कुमार

बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र में एक 65 साल के आदमी ने धोखा मिलने पर जहर खा लिया जिसे परिजन एस टी एच ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यहा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार प्रेम सिंह दानू आठ नंबर खुरियाखत्ता बिंदुखत्ता के नाम पर शेर सिंह मेहता निवासी पांच नंबर शांतिपुरी ने ग्रुप लोन लिया था। लोन लेते समय शेर सिंह मेहता ने कहा था कि वह किश्त खुद जमा करेगा उसे टेंशन की कोई जरूरत नहीं है। प्रेम सिंह दानू सीधा साधा व्यक्ति था उसने विश्वास कर लिया तथा अपना आधार कार्ड शेर सिंह मेहता को दे दिया। प्रेम सिंह दानू को पता भी नहीं कि लोन कब मिला। परिजनों के अनुसार जब बैंक और पुलिस वाले घर आने लगे तो प्रेम सिंह दानू सीधा शेर सिंह मेहता के घर गया और किश्त जमा करने को कहा तो शेर सिंह ने प्रेम सिंह दानू को उल्टा पुल्टा कहकर भगा दिया। इसके बाद प्रेम सिंह दानू सीधा अपने घर आया और पत्नी से कुछ कहता नहीं कहता वह जुबान व कानों से दिव्यांग है। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने प्रेम सिंह दानू के बयान की वीडीओ भी दी है। जिसमें प्रेम सिंह दानू ने शेर सिंह मेहता को जिम्मेदार ठहराया है। इधर गरीब प्रेम सिंह दानू की अकारण मौत से पूरे गांव में रोष व्याप्त है और लोग आरोपी के बारे में कहते हैं कि शेर सिंह मेहता इस तरह कई और लोगों को भी अपना निशाना बना चुका है। लोगों को ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर गरीबों को किस तरह लूटा जा रहा है इस घटना से ज्ञात होता है।वही परिजनों ने आरोपी शेर सिंह मेहता को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक परिजन बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में थे तो प्रेम सिंह का शव पीएम के लिए मोर्चरी में है जिसका पीएम हो रहा है। इसकी सूचना विधायक डा मोहन बिष्ट को भी परिजन दे चुके हैं। विधायक ने न्याय दिलाने का परिजनों को आश्वासन दिया है। पुलिस ने तहरीर ले ली है। इस घटना से ज्ञात होता है कि क्षेत्र में सूदखोरी और लोन दिलाने के नाम पर ठग गिरोह सक्रिय है।

और पढ़े  देहरादून: 8 मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, 10 को परिक्रमा, आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *