पौड़ी:- जो अधिकारी-कर्मचारी वनाग्नि के प्रति गंभीर नही उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें- जिलाधिकारी

पौड़ी:- जो अधिकारी-कर्मचारी वनाग्नि के प्रति गंभीर नही उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें- जिलाधिकारी

वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ब्लाक स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनायें रखें। कहा कि जंगलों में आग लगने पर तत्काल कंट्रोल रूम को उसकी जानकारी दें।
वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम की बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन वनाग्नि की रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिये। उन्होेंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें। कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी वनाग्नि के प्रति गंभीरता से कार्य नहीं करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति आग लगाते हुए पकड़ा जाता है उसपर तत्काल कार्यवाही करें।

और पढ़े  टिहरी: नरेंद्रनगर में टायर में आग लगने से 12 टन स्क्रैप से लदे ट्रक का सामान जला, बाल-बाल बचा चालक
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…