अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री कल सुबह 6.30 बजे करेंगे कार्यक्रम को संबोधित।

21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत समेत कई देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कल के अपने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे। इस वर्ष का विषय ‘योग फॉर वेलनेस’ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि वे कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

बता दें कि 21 जून 2015 को पूरे विश्व में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें करीब 36 हजार लोग शामिल हुए थे। साथ ही, लगभग 84 देशों के प्रतिनिधियों ने भी योग के 21 आसन किए। इस कोरोना काल में स्वस्थ रहने में योग ने अहम भूमिका निभाई है।

और पढ़े  BJP: विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…