लालकुआं- फेसबुक आईडी में महिला की आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

लालकुआं- फेसबुक आईडी में महिला की आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

फेसबुक आईडी में बिंदुखत्ता निवासी महिला की आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट अपलोड करने पर महिला द्वारा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बिन्दुखत्ता निवासी महिला द्वारा कोतवाली लालकुआं मे दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं पुलिस ने धारा- 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले में गहन जांच व साईबर सेल की सहायता से फेसबुक में पीड़िता की वीडियो अपलोड करने वाले
दीपक सिंह पुत्र श्री राजेंद्र सिंह मूलनिवासी ग्राम भैंसियाछाना थाना दन्या जिला अल्मोड़ा हाल निवासी- द्वारिका सेक्टर 24 नई दिल्ली को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया, आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान व कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा शामिल थे।

और पढ़े  देहरादून: मियांवाला को सौगात, 8.64 करोड़ से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का CM धामी ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…