लालकुआं: रेलवे कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत।

लालकुआं: रेलवे कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत।

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर विघुत विभाग में प्राथम तकनीशियन पद तैनात कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो गई उन्हें साथी कर्मचारी स्थानीय रेलवे अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार ना मिलने के कारण उन्हें हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है इधर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
बताते चलें कि लालकुआं रेलवे कालोनी निवासी 53 बर्षीय रमन सिंह मीना रेलवे विघुत विभाग में प्राथम तकनीशियन पद पर कार्यरत थे आज दोपहर करीब 12 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन स्थित पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान उनके अचानक सीने में तेज दर्द उठा जिसके बाद वह बेहोश हो गए हड़बड़ाएं मौजूद कर्मचारी उन्हें स्थानीय रेलवे अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में प्राथमिक उपचार ना मिलने के कारण उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया वहीं रेलवे कर्मचारी हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रमन सिंह मीना को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इधर चिकित्सकों का कहना है कि रमन सिंह की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को शव सौंप दिया है मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सहित एक लडक़ी और तीन लड़के हैं जो कि लालकुआं पहुंच रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूरा होगा जरूरतमंदों के अपने आशियाने का सपना, PM आवास के तहत 1647 आवासों को मिली मंजूरी
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…