हरियाणा पुलिस को मिली बडी कामयाबी,4 बदमाशों को किया गिरफतार |

हरियाणा पुलिस को मिली बडी कामयाबी,4 बदमाशों को किया गिरफतार |

अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी काबू, लारेंस बिश्नोई गैंग से जुडे़ हैं तार
4 बुलेट प्रूफ जैकेट, 4 बुलेट प्रूफ हेलमेट, 1 देशी पिस्तौल, 16 कारतूस, 1 मोबाइल फोन व 1 डोंगल वाईफाई बरामद

चंडीगढ़, 18 मई – हरियाणा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चरखी दादरी जिले से चार बदमाशों को गिरफतार कर उनके कब्जे से 4 बुलैट प्रुफ जैकेट, 4 बुलैट प्रुफ हैल्मेट, 1 देशी पिस्तौल, 16 कारतुस, 1 मोबाइल फोन व 1 डोंगल वाईफाई बरामद किया है। पकडे़ गए आरोपियों के तार लारंेस बिश्नोई गैंग से जुडे़ हैं। चारों का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बस अड्डा बाढडा मौजूद थी। इस दौरान विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि चार नौजवान लडके अवैध हथियार व बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गाँव चांदवास एरिया में मौजूद हैं। सूचना पर टीम ने रेड करते हुए 4 नौजवान लडको को अवैध हथियारों सहित काबू कर लिया।
आरोपियों की पहचान अंकित उर्फ धौलिया वासी डाण्डमा, अजय उर्फ भोला वासी डाण्डमा, आशुराज उर्फ लक्की वासी द्वारका व रविन्द्र उर्फ मिन्टु वासी डाबढाणी जिला भिवानी के रुप में हुई है।
आरोपी अंकित उर्फ धौलिया से 01 पिस्तौल देशी, 04 कारतूस, 01 मोबाईल फोन, 01 डोंगल बरामद हुआ है, जबकि अजय उर्फ भोला से 04 कारतूस, आशुराज उर्फ लक्की से 04 कारतूस और रविन्द्र उर्फ मिन्टु से 04 कारतूस बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा गाडी की तलाशी लेने पर डिग्गी से 04 बुलेट प्रूफ जैकेट व 04 बुलेट प्रूफ हेलमेट बरामद हुए।
पुछताछ करने पर आरोपी अंकित उर्फ धौलिया ने बताया कि 2020 में जेल में अक्षय गंैग (झज्जर) से मुलाकात हुई थी और उससे दोस्ती हो गई । फिर जेल से बाहर आने पर भी मुलाकात होती रहती थी। अक्षय, नरेश सेठी गैंगस्टर का भतीजा है। अक्षय व नरेश सेठी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुडे हुए हैं। करीब एक साल पहले अक्षय विदेश में भाग गया था, उससे ऑनलाइन ऐप के माध्यम से आपस में बातचीत होती थी। कुछ दिन पहले अक्षय ने 02 देशी पिस्तौल, 30 कारतुस दिल्ली में हवाला के पैसे लूटने के लिए असला उपलब्ध करवाया था, जिस वारदात में कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद अक्षय ने कोई बडा काम करवाना था, उसके लिए 04 बुलेट प्रूफ जैकेट, 04 बुलेट प्रूफ हेलमेट उपलब्ध करवा दिए थे। बडी वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने इन्हें काबू कर लिया ।
इनके एक साथी मोनू उर्फ बिन्डा वासी ढाबढाणी जिला भिवानी को दिनांक 15.05.23 को आर्म एक्ट में गिरफ्तार किया गया था जिसके पास से 01 अवैध देशी पिस्तोल, 06 कारतूस बरामद किए थे।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पुछताछ जारी है ।

और पढ़े  डेनमार्क-अमेरिका समझौता: रूस और चीन पर कितना असर पड़ेगा, यूएन में क्या बोले ट्रंप? जानिए समझौते का मकसद
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…