हल्द्वानी: जनता बोली कोई अवैध संरचना नहीं…वन विभाग के कर्मचारियों ने किया अभद्र व्यवहार

हल्द्वानी: जनता बोली कोई अवैध संरचना नहीं…वन विभाग के कर्मचारियों ने किया अभद्र व्यवहार

जीतपुर नेगी गोरापड़ाव के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल आज एसडीएम मनीष कुमार सिंह से मिला और बीती रात वन विभाग टीम के अधिकारियों द्वारा धार्मिक संरचनाओं को तोड़ने की बात कहते हुए हनुमान मंदिर में किसी प्रकार का कोई अवैध निर्माण न होने की बात कही। लोगों ने कहा कि मन्दिर की सुरक्षा हेतु तारबाड़ की गई है ताकि जंगली जानवर मन्दिर को कोई नुकसान न पहुंचा सकें कहा कि मन्दिर की पवित्रता के कारण ग्रामवासी समय-समय पर भंडारा व कीर्तिन कराते रहते हैं तथा ग्रामवासियों द्वारा मन्दिर पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है और न ही किसी प्रकार का कोई पक्का निर्माण है। आपको बता दें कि बीती रात करीब 9 बजे के बीच में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उक्त मन्दिर में आकर मन्दिर को नुकसान पहुंचाने व तारबाड़ को तोड़ने लगे जिस पर ग्रामवासियों व महिलाओं द्वारा इसका विरोध किया हलांकि मामला ज्रयादा तूल पकड़ता इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। वहीं आज लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए एसडीएम मनीष कुमार सिंह से हनुमान मन्दिर व सुरक्षा हेतु तारबाड़ को यथावत बनाए रखने की मांग की।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…