प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे से हुआ शुरू.

प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे से हुआ शुरू.

उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ । इस दौरान मतदाता में काफी उत्साह भी देखा गया । कई जिलों में मतदाता सुबह 6: बजे ही से कतारों में मौजूद नजर आए जो मताधिकार को लेकर खासा उत्साहित दिखे ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सुबह 7 बजे गोरखपुर में मताधिकार का प्रयोग किया मताधिकार के प्रयोग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विक्ट्री साइन भी दिखाया<strong>प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे से हुआ शुरू.</strong>
जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डाला। उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण में 37 जिलों के 10 नगर निगमों, 103 नगर पालिकाओं और 276 नगर पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं. राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने बताया कि स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि तय दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मनोज कुमार ने बताया कि यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों के 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
पहले चरण में 10 नगर निगमों के महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44000 से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा और 13 मई को मतगणना होगी. आपको बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंकी है. 

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…