लालकुआं: रेलवे ने 200 से अधिक मकान मालिकों को दिया 10 दिन के भीतर रेलवे की भूमि से हटने का नोटिस

लालकुआं: रेलवे ने 200 से अधिक मकान मालिकों को दिया 10 दिन के भीतर रेलवे की भूमि से हटने का नोटिस

लालकुआं रेलवे प्रशासन तथा वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लालकुआं की नगीना कॉलोनी में दो सौ से अधिक मकान मालिकों को 10 दिन के भीतर रेलवे की भूमि से स्वयं हटने का नोटिस जारी किया है बुधवार को रेल प्रशासन की ओर से घरों पर नोटिस चस्पा किए गए इस दौरान मौजूद लोगों की चस्पा कर रहे अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुईं जिसमें उन्होंने रेलवे प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
बताते चलें कि आज रेलवे विभाग के सिनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जयसवाल के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन तथा वन विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अधिकारी नगीना कॉलोनी पहुंचे। वहीं रेलवे अधिकारियों ने सभी कॉलोनीवासियों के घरों पर नोटिस चस्पा करते हुए 10 दिन के भीतर अपने निर्माण स्वयं हटाने की हिदायत दी है।साथ ही कहा कि तय समय के बाद यदि अतिक्रमण रेलवे प्रशासन हटाएगा तो उस पर आने वाले खर्चे की वसूली कब्जा करने वालों से की जाएगी ।
इधर सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जयसवाल ने बताया कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए तत्काल भूमि की जरूरत है। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते आज यहां कारवाई की गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।<strong>लालकुआं:  रेलवे ने 200 से अधिक मकान मालिकों को दिया 10 दिन के भीतर रेलवे की भूमि से हटने का नोटिस </strong>
बता दें कि लालकुआं स्थित नगीना कॉलोनी 40 वर्ष पूर्व से बसी हुई है। इसमें 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं और कॉलोनी में दो सरकारी स्कूल, धर्मस्थल समेत बिजली, पानी आदि सरकारी सुविधाएं वर्षों से मुहैया कराई गईं हैं बुधवार को लोगों की नोटिस चस्पा करने आए कर्मचारी और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई इधर रेलवे प्रशासन द्वारा कि गई इस कार्रवाई से कालोनीवासियों में हड़कंप मचा हुआ है उन्होंने रेलवे प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
वहीं रेलवे के प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य रूप से सीनियर सेक्शन इंजीनियर लालकुआं आई के मल्ल,जेई विशाल सिंह तथा दिनेश चंद्र कश्यप, राजस्व विभाग के कानूनगो रमेश चन्द्र, पटवारी सुनीता लोहनी मौजूद रहे।
इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने नगीना कालोनी में मजार का भी निरीक्षण कर उसे हटाने के आदेश दिए हैं ‌।

और पढ़े  दोस्ती से दुश्मनी तक: दोस्त ने बहाया हरदीप का खून...पत्नी ने मिटाए सबूत, पिस्टल से ही की हत्या
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…