लालकुआं: क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती हुई, अज्ञात बदमाशों ने किया युवक पर धारदार हथियार से हमला

लालकुआं: क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती हुई, अज्ञात बदमाशों ने किया युवक पर धारदार हथियार से हमला

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में अपराधिक घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है कोतवाली क्षेत्र के बंजारी कम्पनी में एक ऐसा ही मामला सामने आया या है, जहां घर जा रहे एक युवक पर धारदार हथियार से अज्ञात बदमाशों ने हमला दिया। युवक के जमीन पर गिरते ही बदमाश भाग निकले। राहगीरों ने उसे तत्काल में उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया है <strong>लालकुआं: क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती हुई, अज्ञात बदमाशों ने किया युवक पर धारदार हथियार से हमला</strong>वहीं घटना जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
बताते चलें कि लालकुआं मैन बजार स्थित एक किराने की दुकान पर काम कर अपने घर को जा रहे युवक राहुल कुमार एवं उसके भाई पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया मामला बंजारी कम्पनी कालोनी का बताया जा रहा है वहीं हमले में राहुल बुरी तरह से घायल हो गया जिसके सर में गम्भीर चोटें आई हैं वहीं घायल राहुल को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है इधर पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस की 112 को दे दी फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

और पढ़े  ऋषिकेश: जंगलात बैरियर के पास हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, 1 की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…