हल्दूचौड़: 2 दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो में हल्दूचौड़ और ऋषिकेश की टीम ने मारी बाजी।

Spread the love

हल्दूचौड़: 2 दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो में हल्दूचौड़ और ऋषिकेश की टीम ने मारी बाजी।

2 दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। बालिका वर्ग में हल्दूचौड़ की टीम ने रामनगर को 7- 3 से जबकि बालक वर्ग में ऋषिकेश की टीम ने हल्दूचौड़ को 7- 6 से हराया। दोनों विजेता टीमों को अतिथियों ने दस दस हजार रुपये और उप विजेता टीमों को आठ आठ हजार रुपये ट्राॅफी प्रदान की।
हल्दूचौड़ के सिंघल फार्म स्थित पाल मैदान में बालाजी खो-खो टूर्नामेंट में बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में रामनगर ने ऋषिकेश को 6-5 से और दूसरे सेमीफाइनल मैच में हल्दूचौड़ ने बागेश्वर को 7-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में ऋषिकेश ए ने ऋषिकेश बी को 18-7 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में हल्दूचौड़ ने बागेश्वर को 7- 3 से हराकर फाइलन में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग के फाइनल मैच में हल्दूचौड़ ने रामनगर को 7- 3 से पराजित किया जबकि बालक वर्ग में ऋषिकेश ने हल्दूचौड़ को 7-6 से हराकर ट्राॅफी अपने नाम की। श्रेष्ठ खिलाड़ी का उपहार डौली बिष्ट और भारती को दिया गया।
अंत में विजेता टीमों को प्रधान संगठन की अध्यक्ष रुक्मणी नेगी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, केंद्रीय विद्यालय के कोच देवेश गुणवंत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रिंकू पाठक, हिमांशु धामी ने संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरित किए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 4 साल के लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की रणनीति साफ, CM धामी ही चेहरा
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *