लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने चलाया मजदूरों का सत्यापन अभियान।

लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने चलाया मजदूरों का सत्यापन अभियान।

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने गौला नदी में बाहरी राज्यों से आकर मजदूरी कर रहे 200 से अधिक मजदूरों का सत्यापन किया वहीं पुलिस ने मजदूरों को निर्देशित किया कि सभी मजदूर का शत-प्रतिशत सत्यापन कराए तथा सत्यापन न कराने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इसके अलावा पुलिस ने लोगो से भी अपील की कि घरेलू नौकरों व मजदूरों तथा किरायेदारों का सत्यापन कराएं ताकि मजदूरों व किरायेदारों तथा नौकारों की आंड में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग कोतवाली क्षेत्र न आ सकें।<strong>लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने चलाया मजदूरों का सत्यापन अभियान।</strong>
बताते चलें कि नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर बिन्दूखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर और उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गौलागेट पर बाहरी राज्यों से आकर मजदूरी कर रहे मजदूरों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया सत्यापन अभियान में पुलिस ने 200 से अधिक मजदूरों का सत्यापन किया इस दौरान पुलिस ने मजदूरों को हिरासत दी कि जिन मजदूरों के सत्यापन नहीं हुए व तीन दिन के भीतर सत्यापन हर हाल में कारा लें अन्यथा सत्यापन ना होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदारों एवं नौकारों के सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी।<strong>लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने चलाया मजदूरों का सत्यापन अभियान।</strong>
इधर चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा सत्यापन अभियान में मुख्य रूप से कांस्टेबल कमल बिष्ट, विरेन्द्र रौतेला , राजेश कुमार मौजूद रहे।

और पढ़े  कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…