Haldwani: सिटी मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी के कार्यालय में हुआ कैंटीन का शुभारंभ,महिला स्वयं सहायता समूह की सराहनीय पहल ।

Spread the love

Haldwani: सिटी मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी के कार्यालय में हुआ कैंटीन का शुभारंभ,महिला स्वयं सहायता समूह की सराहनीय पहल ।

सिटी मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मिकों व फरियादियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, वहीं बाहरी मिलावटी व अशुद्ध भोजन से मिलेगा निजात। दीनदयाल मिशन अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कुसुमखेड़ा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी हल्द्वानी कार्यालय के परिसर में कैंटीन का शुभारंभ किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह, व मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर कैंटिन का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में कैंटीन का शुभारंभ किया गया है, जिसे चलाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इसके साथ ही परिसर में आने वाले फरियादियों, कर्मिकों को 50 रुपये में घर जैसा पौष्टिक भोजन मिलेगा।थाली में 04 रोटी, सब्जी, दाल, चावल व सलाद रहेगा। जिलाधिकारी नैनीताल का मानना है कि महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल है। जिले भर में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने में सभी लोग मिलकर सहयोग करें, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह एवम सभी सम्मानित अधिवक्ता मौजूद रहे |


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- 12 अगस्त की रात होगा पर्सीड उल्कापात का शानदार प्रदर्शन
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *