उत्तराखंड मौसम: प्रदेशभर में आज करवट लेगा मौसम, भारी बारिश का येलो अलर्ट

Spread the love

उत्तराखंड मौसम: प्रदेशभर में आज करवट लेगा मौसम,
भारी बारिश का येलो अलर्ट

राज्य के कुछ जिलों में बुधवार से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है।मौसम विभाग की ओर से 18 से 21 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही विभाग ने खुले स्थानों पर वाहन व मवेशियों को न रखने की हिदायत दी है। तेज ओलावृष्टि से वाहन व मवेशी को नुकसान होने की संभावना है।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- मारपीट में घायल साथी का हालचाल पूछने एम्स पहुंचे निहंग
  • Related Posts

    ऋषिकेश- मारपीट में घायल साथी का हालचाल पूछने एम्स पहुंचे निहंग

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग में निहंग सिखों व स्थानीय युवाओं के बीच हुई मारपीट में घायल एक निहंग को एम्स में भर्ती किया गया है। जिसे देखने के लिए निहंगों का…


    Spread the love

    देहरादून: निहंगों से वार्ता के बाद कुल्हाल चेक पोस्ट से बैरिकेड हटाए, बहाल हुआ यातायात, घंटों बाद मिली राहत

    Spread the love

    Spread the loveबृहस्पतिवार रात को निहंग सिखों का जत्था कुल्हाल चेक पोस्ट बैरिकेड तोड़कर राज्य सीमा में दाखिल हो गया था। जत्थे को समझा बुझाकर वापस भेजने के बाद चेक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *