उत्तरप्रदेश / शाहजहांपुर- बड़ा हादसा: गर्रा नदी के पुल से गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 13 लोगों की मौत,महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग थे सवार।

Spread the love

उत्तरप्रदेश / शाहजहांपुर- बड़ा हादसा: गर्रा नदी के पुल से गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 13 लोगों की मौत,महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग थे सवार।देखे विडियो

शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। कई लोगों के मरने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग गर्रा नदी से जल लेने आए थे।
जानकारी के मुताबिक तिलहर क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में कथा का आयोजन हो रहा है। गांव के लोग शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी जल लेने गए थे। जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था।

बैक करते वक्त ट्रॉली पुल से नीचे उतर गई। देखते ही देखते ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी। घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।


लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  इच्छामृत्यु: जड़ी-बूटियों संग पहुंचे बाबा, हरीश को ठीक करने का दावा किया, 6 घंटे तक गेट पर इंतजार
  • Related Posts

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *