Vande Bharat : प्रधानमंत्री मोदी ने दी राजस्थान को पहली वंदे भारत की सौगात |

Spread the love

Vande Bharat : प्रधानमंत्री मोदी ने दी राजस्थान को पहली वंदे भारत की सौगात |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आधुनिक वंदे भारत ट्रेन राजस्थान को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। मुझे गहलोत जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। संकटों से गुजर रहे हैं। इसके बाद भी विकास के काम के लिए समय निकालकर आए हैं। रेलवे के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मैं उनका स्वागत, अभिनंदन करता हूं। गहलोत जी, आपके तो दो-दो हाथ में लड्डू है। आपके रेलमंत्री राजस्थान के हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी राजस्थान के हैं। जो काम आजादी के तुरंत बाद होना चाहिए था, अब तक नहीं हो पाया। आपका मुझ पर इतना भरोसा है कि आपने वह काम भी मेरे सामने रखे हैं। एक मित्र के नाते जो भरोसा रखते हैं, उसका मैं आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन है, जो राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन है। यह सेकेंड जनरेशन ट्रेन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वंदे भारत ट्रेन प्रफेश को देने और राजस्थान को 9000 करोड़ से ज्यादा का रेल बजट देने पर भी आभार प्रकट किया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जयपुर शहर से बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुके हैं और ट्रेन में बैठे पैसेंजर विशेष आमंत्रित सदस्यों ,स्टूडेंट से बातचीत कर रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन पहले दिन उद्घाटन एक्सप्रेस के रूप में चलेगी इसमें आर्मी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया गया है।

और पढ़े  Modi: 'BJP की डबल इंजन सरकार, असम के तेज विकास के लिए काम कर रही', गुवाहाटी में बोले PM मोदी

कार्यक्रम स्थल पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राजसमंद से बीजेपी सांसद दीया कुमारी, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर भी पहुंचे।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, दौसा से लोकसभा सांसद जसकौर मीणा, जयपुर के मालवीय नगर से बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ, किशनपोल से पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, हवामहल से पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, अजमेर दक्षिण से बीजेपी की विधायक अनीता बधेल सहित कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान मंच से बीजेपी मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने इस ट्रेन के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई है।


Spread the love
  • Related Posts

    Weather: उत्तर भारत समेत देशभर में मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर भारत और देश के कई हिस्सों में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग (आईएमडी) की जानकारी के अनुसार, कई राज्यों…


    Spread the love

    Warning: कॉपी जांचने वाले हो सावधान! सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की तो होगी कार्रवाई, बोर्ड का सख्त निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने वालों को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा न करने की हिदायत दी है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *