live PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने किया बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा, बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी किये जारी।

Spread the love

live PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने किया बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा, बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी किये जारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। उन्होंने आज राज्य के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। पीएम ने यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने आज देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी जारी कर दिए।

कैसे बढ़ी भारत में बाघों की संख्या?
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मैसुरु में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़ा जारी किया और बताया कि 2022 में भारत में बाघों की संख्या 3,167 थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में 2006 में बाघों की आबादी 1411, 2010 में 1706, 2014 में 2226, 2018 में 2967 और 2022 में 3167 थी।

पीएम मोदी ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में रविवार सुबह जंगल ‘सफारी’ का लुत्फ उठाया। बताया गया है कि टाइगर रिजर्व में उनका सफर एक घंटे से ज्यादा का रहा। इस दौरान पीएम ने अभयारण्य में हाथी शिविर का भी दौरा किया।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मैसुरु में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने छह अप्रैल से नौ अप्रैल तक बाघ अभयारण्य में पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा अधिकारियों ने नेशनल हाईवे 181 पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है।

और पढ़े  मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी, राष्ट्रपति मुर्मु ने SC में जजों की संख्या बढ़ाकर 37 करने को दी मंजूरी

Spread the love
  • Related Posts

    वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर राजनाथ सिंह, भारत की रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत की रक्षा साझेदारी को मजबूत करना,…


    Spread the love

    NEET: पेपर लीक मामले में 10वीं गिरफ्तारी, CBI ने लातूर में कोचिंग संचालक को पकड़ा, मोबाइल पर मिला प्रश्नपत्र

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर शहर से एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *