Covid-19 Update:- भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,CJI ने वकीलों को दी बड़ी राहत।

Spread the love

Covid-19 Update:- भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,CJI ने वकीलों को दी बड़ी राहत।

भारत में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने वकीलों को बड़ी छूट दे दी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिवक्ताओं को कोर्ट में वर्चुअली पेश होने की अनुमति दे दी है। CJI ने कहा, ‘अखबारों की रिपोर्ट बताती है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर वकील अदालत के सामने वर्चुअली रूप से पेश होना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं। वे हाईब्रिड मोड में भी काम कर सकते हैं।’

24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा केस मिले
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। ये पिछले 163 दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 91 पहुंच गई है। एक्टिव केस का मतलब ऐसे मरीज, जिनका अभी इलाज चल रहा है।

कोरोना से होने वाली मौतें भी बढ़ गईं हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 15 लोगों ने जान गंवा दी। इनमें चार-चार केरल और महाराष्ट्र में मौतें हुईं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित ने जान गंवा दी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चार दिन के अंदर ही मौत की रफ्तार 200 प्रतिशत बढ़ गई। इस बीच 40 लोगों ने जान गंवाई। एक अप्रैल को पांच लोगों की मौत हुई थी। दो अप्रैल को 11, तीन अप्रैल को नौ और चार अप्रैल को 14 लोगों ने जान गंवा दी।

और पढ़े  19 अप्रैल को अक्षया तृतीया, नक्षत्रों का होगा मिलन, जानें राशि के रंगों के अनुसार वाहन लेने के लाभ

Spread the love
  • Related Posts

    पचपदरा रिफाइनरी- पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग से बालोतरा में हड़कंप, कल करने वाले थे PM मोदी उद्घाटन

    Spread the love

    Spread the love राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अगले…


    Spread the love

    Earthquake: जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी..

    Spread the love

    Spread the loveजापान में सोमवार को जोरदार भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद तटीय इलाकों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *