जल्लाद बना पति: पत्नी ने किया मना तो पति बन गया जल्लाद,खफा युवक ने पत्नी पर मारी कुल्हाड़ी।।

Spread the love

जल्लाद बना पति: पत्नी ने किया मना तो पति बन गया जल्लाद,खफा युवक ने पत्नी पर मारी कुल्हाड़ी।।

ललितपुर के थाना सौजना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया में एक शराबी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सौजना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी क्रांति (26) पत्नी कांशीराम का शनिवार रात को पति से विवाद हो गया था। दरअसल कुछ दिन पहले क्रांति का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना में हो गया था। हाल ही में उसे आवास निर्माण के लिए 50 हजार रुपये मिले थे। पति कांशीराम ने आवास के लिए आये पैसे निकालकर शराब पर खर्च कर दिए।
शनिवार रात को क्रांति ने पति कांशीराम को टोका, तो पति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से महिला घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पिता टीकमगढ़ के पटा गांव निवासी रामलाल की तहरीर पर पुलिस ने पति कांशीराम, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कांशीराम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सन्दीप सेंगर ने बताया कि महिला की लाठी से पिटाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  इस्राइल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर-: ट्रंप का दावा- शांति की दिशा में बड़ा कदम
  • Related Posts

    पचपदरा रिफाइनरी- पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग से बालोतरा में हड़कंप, कल करने वाले थे PM मोदी उद्घाटन

    Spread the love

    Spread the love राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अगले…


    Spread the love

    Earthquake: जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी..

    Spread the love

    Spread the loveजापान में सोमवार को जोरदार भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद तटीय इलाकों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *