G20 सम्मेलन रामनगर: जी20 सम्मेलन का हुआ शानदार समापन, 4 बड़ी बीमारियों पर मंथन के बाद लौटे 18 देशों के 51 डेलिगेट्स

G20 सम्मेलन रामनगर: जी20 सम्मेलन का हुआ शानदार समापन, 4 बड़ी बीमारियों पर मंथन के बाद लौटे 18 देशों के 51 डेलिगेट्स

उत्तराखंड के रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय जी20 सम्मेलन का गुरुवार को समापन हो गया। वैश्विक महामारी समेत चार प्रमुख बीमारियों पर मंथन के बाद 18 देशों के 51 मेहमान वापस लौट गए। सम्मेलन खत्म होने के बाद डेलीगेट्स ने जंगल सफारी कर प्रकृति का भरपूर आनंद लिया। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमानों को पंतनगर एयरपोर्ट लाया गया। जहां से लगभग पांच बजे सभी मेहमान दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

रामनगर में जी20 सम्मेलन के तहत प्रधान वैज्ञानिक सलाहकारों की बैठक का आयोजन हुआ था। मेहमानों के एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका कलाकारों द्वारा ढोल दमाऊ और छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। सूक्ष्म जलपान के बाद लगभग पांच बजे सभी डेलिगेट्स स्पाइस जेट के एंटीआर-90 बंबार्डियर विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इन 4 मुद्दो पर रहा फोकस-
बता दें कि समिट में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रतिनिधियों ने वर्तमान में आई वैश्विक महामारी सहित चार प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। गोलमेज बैठक में बेहतर रोग नियंत्रण और महामारी की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर, विशिष्ट वैज्ञानिक ज्ञान तक पहुंच का विस्तार करने के लिए वैश्विक प्रयासों का समन्वय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एसएंडटी) में विविधता, समानता, समावेश और पहुंच की सुविधा तथा समावेशी, सतत और कार्य-उन्मुख वैश्विक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति संवाद के लिए एक संस्थागत व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…