भाजपा मुख्यालय: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – 2 लोकसभा सीटों से शुरू हुआ सफर आज 303 तक पहुंचा ||

Spread the love

भाजपा मुख्यालय: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – 2 लोकसभा सीटों से शुरू हुआ सफर आज 303 तक पहुंचा ||

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का भी उद्घाटन किया। पीएम ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से भी बात की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पार्टी के प्रति प्यार, लगाव, समर्पण…यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने वाली बात है। ये हम सभी को अपने जीवन-शैली में उतारना और पार्टी के प्रति समर्पित रहना…ये हमें उनसे संस्कार मिला है।


उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब भाजपा आती है तब भ्रष्टाचार भागता है। PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार(2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत आधार है। इसलिए भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। कार्रवाई करने पर एजेंसियों पर हमले हो रहे हैं। अदालतों पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पार्टियों ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान’ शुरू किया है। सात दशक में पहली बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। जब हम इतना करेंगे तो कुछ लोग परेशान होंगे और नाराज होंगे, लेकिन उनके (विपक्ष) झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी।

और पढ़े  पूर्वी प्रशांत में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई- ड्रग तस्करी के शक में दो नावें उड़ाईं, 5 लोगों की मौत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। मैं पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों का भी सिर झुकाकर नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है। ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है। ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। हमारी पार्टी ने दो सीटों से 303 सीटों का सफर तय किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है। उसके बाद जो चुनाव हुआ, उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। हम हताश नहीं हुए, हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया, तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक.. पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय राजनीतिक दल है। कर्नाटक में हमारी पार्टी नंबर वन है। परिवारवादी राजनीतिक दलों के बीच भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो युवाओं को अवसर देता है। हमें भारत की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त है।

और पढ़े  परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान, ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

उन्होंने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा भारत की सबसे भविष्यवादी पार्टी है। हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना। BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है। BJP एक व्यवस्था है, BJP एक विचार है, BJP एक संगठन है, BJP एक आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।


Spread the love
  • Related Posts

    होर्मुज 48 दिन बाद खुला: व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट, ईरान ने किया एलान, ट्रंप ने कहा- शुक्रिया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और 48 दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद आखिरकार होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। ईरान ने घोषणा…


    Spread the love

    Himachal- हिमाचल में कांग्रेस ने नियुक्त किए 71 ब्लॉक अध्यक्ष, सूची जारी

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 71 ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की ओर से ब्लॉक अध्यक्षों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *