अखिलेश: अखिलेश यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस बोले- माफिया अतीक की गाड़ी पलटने की है आशंका…

अखिलेश: अखिलेश यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस बोले- माफिया अतीक की गाड़ी पलटने की है आशंका…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्री को पहले ही बता दिया होगा कि माफिया अतीक अहमद की गाड़ी कहां पलटेगी। उन्होंने कहा कि अगर आप गृगल और अमेरिका की मदद लीजिए तो आपको पता चल जाएगा कि कार कहां पलटी थी।

माफिया अतीक अहमद को अपहरण के एक मामले में सजा सुनाने के लिए गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज जेल लाया जा रहा है। इस मामले पर यूपी सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर के बयान ‘तैयार रहें’ पर अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने यही जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें (जीपीएस राठौड़) हले ही बता दिया होगा कि गाड़ी कहां पलटेगी।

माफिया अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी है और उसे 28 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। उसे साबरमती जेल से लाने के लिए पुलिसकर्मियों की एक टीम भेजी गई है। जिसमें दो बख्तरबंद गाड़ियों के साथ 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा एसटीएफ की एक टीम भी शामिल है।

प्रयागराज स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में उमेश पाल के अपहरण के मामले में 28 मार्च को सजा सुनाई जानी है। इस दौरान अतीक को भी अदालत में पेश करना होगा। अतीक और अशरफ पर राजूपाल हत्याकांड के एक वर्ष बाद वर्ष 2006 में उमेश पाल का अपहरण कर उसे गवाही न दिए जाने के लिए बंधक बनाकर पीटने और धमकाने का आरोप है। इसका मुकदमा उमेश पाल ने वर्ष 2007 में दर्ज कराया था जिसकी सुनवाई पूरी हो चुकी है।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…