Breaking: Covid-19- बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, सभी राज्यों को दिए ये आदेश

Spread the love

Breaking: Covid-19- बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, सभी राज्यों को दिए ये आदेश

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कोरोनावायरस की जांच को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लिखी गई इस चिट्ठी में सभी राज्यों कोरोना की जांच की रफ्तार बढ़ाने और हालात पर बारीकी से नजर रखने को कहा गया है।
पिछले 24 घंटे में 1590 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इस दौरान छह संक्रमितों की मौत भी हुई है। 146 दिनों में यह कोरोना के एक दिन का सबसे अधिक केस है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले पांच हफ्तों में देश में संक्रमण के मामलों में नौ गुना तक बढ़ोतरी आई है। संक्रमण के बढ़ते जोखिम को देखते हुए मंत्रालय ने सभी राज्यों को सलाह दी कि वे कोविड से मुकाबले के लिए ‘चार टी’ (टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण) और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन पर विशेष ध्यान दें।
भारत में ओमिक्रॉन के XBB.1.16 सब-वैरिएंट को बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है, इसकी संक्रामकता दर अन्य वैरिएंट्स की तुलना में अधिक है। इस नए वैरिएंट की इम्यून स्केप यानी की शरीर में बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने की क्षमता इसे कई मामलों में चिंताकारक बनाती है। अलग-अलग राज्यों से भी संक्रमण के मामले में अचानक वृद्धि की खबरें हैं।


Spread the love
और पढ़े  NEET- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलान- अगले साल ऑनलाइन होगी परीक्षा,15 मिनट का समय बढ़ाया..
  • Related Posts

    वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर राजनाथ सिंह, भारत की रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत की रक्षा साझेदारी को मजबूत करना,…


    Spread the love

    NEET: पेपर लीक मामले में 10वीं गिरफ्तारी, CBI ने लातूर में कोचिंग संचालक को पकड़ा, मोबाइल पर मिला प्रश्नपत्र

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर शहर से एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *