Varanasi Visit PM modi: प्रधानमंत्री मोदी का भोजपुरी में संबोधन’आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा.’, 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Spread the love

Varanasi Visit PM modi: प्रधानमंत्री मोदी का भोजपुरी में संबोधन’आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा.’,
28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

बनारस के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिले, इसके लिए यहां सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अब वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बनने जा रहा है। आज यूपी विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कल यानी 25 मार्च को योगी जी की दूसरी पाली का पहला साल पूरा होने जा रहा है। दो/तीन दिन पहले ही योगी जी ने यूपी में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ अपने भाषण को विराम दिया।

आज बनारस का लंगड़ा आम, गाजीपुर की भिंडी, जौनपुर की मूली लंदन और दुबई के बाजारों तक पहुंच रही है। जितना ज्यादा एक्सपोर्ट होता है, उतना ज्यादा पैसा किसानों के पास पहुंचता है। विकास का जो रास्ता हमने चुना है, उसमें सुविधा भी है और संवेदना भी है। आज यहां पीने के पानी से संबंधित कई परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। आज केंद्र और यूपी की सरकार गरीब की चिंता करने वाली सरकार है। गरीब की सेवा करने वाली सरकार है। मोदी खुद को आपका सेवक ही मानता है। इसी सेवाभाव से मैं यूपी की और देश की सेवा कर रहा हूं।

काशी में सरकार की योजनाओं का हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है। 2014 से पहले लोग बैक से कर्ज लेने के बारे में नहीं सोचते थे। 2014 से पहले का वह समय याद करें, जब बैंक में खाता खुलवाने में पसीना छूट जाता था। ऋण लेने के बारे में तो आम आदमी सोच ही नहीं पाता था। अब ऐसा नहीं है। पशुपालक और किसान से लेकर रेहड़ी पटरी वाले भी बैंक से लोन लेकर अपना काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास यही है कि देशी की आज़ादी के अमृत काल में हर भारतीय का योगदान हो।

और पढ़े  CM योगी से मुलाकात के बाद दोनों डिप्टी सीएम से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत

पीएम बोले- वाराणसी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी ही बड़ी क्यों ना हो, जब सबका प्रयास होता है, तो नया रास्ता भी निकल ही जाता है। काशी के विकास की चर्चा देश और दुनिया में हो रही है। जो भी यहां ये जा रहा है वे नई ऊर्जा लेकर जा रहा है। 8-9 साल पहले जब काशी के लोगों ने अपने शहर के कायाकल्प का संकल्प लिया था तो बहुत लोग ऐसे थे जिन्हें आशंकाएं थी कि बनारस में बदलाव नहीं हो पाएगा काशी के लोग सफल नहीं हो पाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 1780 करोड़ की लागत की 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम ने हर-हर महादेव के साथ अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने अपने संबोधन की शुरूआत भोजपुरी भाषा से की। पीएम ने कहा- आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा..ये कहते ही जनसभा में तालियां गूंजने लगीं।


Spread the love
  • Related Posts

    मुश्किल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद! पहले थे गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब जमानत के लिए पहुंचे HC

    Spread the love

    Spread the love     स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। उन पर नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों…


    Spread the love

    गोली मारी और गला चाकू से काटा, लुक्सर में सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या..

    Spread the love

    Spread the loveग्रेटर नोएडा के गांव लुक्सर में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *